Share Market Closing : गणतंत्र दिवस से पहले शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 360 अंक टूटा, निवेशकों को हुआ भारी नुकसान
January 25, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शेयर बजार में गिरावट दर्ज की गई है। गणतंत्र दिवस से पहले बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। BSE का सेंसेक्स (Sensex) 359.64 अंक यानी (0.51%) की गिरावट के साथ 70,700.67 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 101.35 अंक यानी (0.47%) गिरकर 21,352.60 के स्तर पर बंद हुआ है। बिकवाली के चलते निवेशकों को आज भारी नुकसान हुआ है।
बैंकिंग, इंफ्रा और मेटल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बाजार में पीएसई, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बाजार में आज बैंकिंग और आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है।
निवेशकों को हुआ भारी नुकसान
बीएसई लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में भी गिरावट देखी गई है। आज सुबह सेंसेक्स करीब 700 अंकों तक टूट गया था। इस दौरान निवेशकों को सुबह कुछ ही घंटों में 1.77 लाख करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। इस सप्ताह की शुरुआत में बाजार में गिरावट रही थी। बाजार लगातार गिर रहा था। कल यानी बुधवार को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था।
RELATED POSTS
View all