Live Khabar 24x7

Karnataka : कौन बनेगा कर्नाटक का ‘किंग’? कुछ ही देर में हो सकता है फैसला, कांग्रेस चीफ के घर में बैठक जारी

May 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

बेंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) में मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी भी सस्पेंस जारी हैं। अभी तक यह तय नहीं है कि कर्नाटक की कमान किन्हे सौपी जाएगी। सीएम पद की रेस पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार शामिल हैं। लेकिन अब ऐसे अनुमान लगाए जा रहे है कि जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी जाएगी।

Read More : Karnataka Election 2023 : कर्नाटक के नाटक में कांग्रेस हुई सफल, मोहब्बत की खुली दुकान, नफरत की हुई बंद

 

बता दे कि मुख्यमंत्री के चयन को लेकर दिल्ली में बैठक जारी है। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर कांग्रेस नेता बैठक कर रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर हो रही बैठक में राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बीके हरिप्रसाद जैसे तमाम शीर्ष नेता शामिल हैं। बीके हरिप्रसाद ने बताया कि कांग्रेस प्रमुख ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खड़गे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों से अलग-अलग समय पर मुलाकात करने वाले हैं। मुलाकात को लेकर अभी तक कोई समय सामने नहीं आया हैं। इसके बाद एक संयुक्त बैठक होने वाली है। फिर हाई कमान एक आंतरिक बैठक करेगा, जिसमें ये तय किया जाएगा कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए।

RELATED POSTS

View all

view all