Live Khabar 24x7

Israel-Hamas War : इंटरनेशनल कोर्ट का बड़ा फैसला, इजरायल को गाजा में नरसंहार रोकने का दिया आदेश…

January 27, 2024 | by livekhabar24x7.com

जोहानिसबर्ग। Israel Hamas War : इजरायल-हमास युद्ध पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का बड़ा फैसला सामने आया हैं। दरअसल न्यायालय ने गाजा में नरसंहार के आरोप को सही ठहराया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इजरायल यह सुनिश्चित करें कि उनकी सेना गाजा में नरसंहार नहीं करें और वहां मानवीय स्थिति में सुधारवादी कदम उठाएं।

Read More : Israel Hamas War : धमाकों से दहला अस्पताल, 500 लोगों की मौत

 

एक महीने के अंदर मांगी रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र अदालत ने इज़राइल से आदेश को बनाए रखने के लिए अपने कार्यों पर एक महीने के भीतर रिपोर्ट देने को कहा। शुक्रवार का निर्णय हालांकि केवल अंतरिम है जबकि दक्षिण अफ़्रीका द्वारा लाए गए पूरे मामले पर विचार करने में वर्षों लग सकते हैं। आईसीजे के अध्यक्ष जोन डोनोग्यू ने कहा-, “अदालत इस क्षेत्र में सामने आ रही मानवीय त्रासदी की सीमा से पूरी तरह अवगत है और जीवन की निरंतर हानि और मानवीय पीड़ा के बारे में गहराई से चिंतित है।”

बता दे कि दक्षिण अफ्रीका ने इजरायल पर गाजापट्टी में नरसंहार का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत का रुख किया था। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए अपने फैसले में कोर्ट ने ये आदेश दिया है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका ने अदालत से अनुरोध किया था कि वह जल्द से जल्द इस्राइली सैन्य अभियानों को रोकने का आदेश दे।

हालांकि, इजराइल ने नरसंहार के आरोप को खारिज किया है और अदालत से भी इन आरोपों को खारिज करने का आग्रह किया था। दक्षिण अफ्रीका ने जजों से गाजा में फिलिस्तीनी लोगों की सुरक्षा के लिए कदम उठाये जाने का आग्रह किया है।

RELATED POSTS

View all

view all