Live Khabar 24x7

MI vs LSG IPL 2023 : आज लखनऊ से भिड़ेगी मुंबई के महारथी, मैच जीतने वाली टीम को मिलेगी प्लेऑफ में एंट्री? जानें किनका पलड़ा भारी

May 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

लखनऊ। MI vs LSG IPL 2023 : आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदे बढ़ जाएगी। वहीं मैच हारने वाली टीम को दूसरी टीमों के खेल पर निर्भर रहना पड़ सकता हैं। इस सीजन दोनों ही टीमें 12-12 मैच खेल चुकी हैं। इसमें मुंबई 7 जीत और 14 प्वाइंटस के साथ तीसरे और लखनऊ 6 जीत और एक बेनतीजा मैच के साथ 13 प्वाइंटस हासिल कर प्वाइंटस टेबल में चौथे नंबर पर मौजूद है।

Read More : MI vs GT : आज मुंबई और गुजरात के बीच होगा घमासान, फिर देखने को मिलेगा ‘द सूर्या शो’! जानें किस टीम का पलड़ा भारी

 

हेड टू हेड आंकड़े

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आईपीएल में अब तक सिर्फ 2 बार ही आमने-सामने आई हैं, जिसमें दोनों बार लखनऊ ने जीत अपने नाम की है। दोनों के बीच पहला मैच पिछले सीज़न में मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें लखनऊ ने 18 रनों से विजयी रही थी. वहीं दूसरा मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें एक बार फिर लखनऊ ने जीत दर्ज की थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, ट्रिस्टन स्टब्स, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- कुमार कार्तिकेय, अरशद खान, ट्रसिटन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस.

लखनऊ सुपर जायंट्स : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह चरक.

इम्पैक्ट प्लेयर्स- आवेश खान, आयुष बडोनी, डेनियल सैम्स.

 

RELATED POSTS

View all

view all