Live Khabar 24x7

CG Weather Update : कड़ाके की ठंडी से जल्द मिलेगी राहत, अगले 5 दिनों में बढ़ेगा तापमान

January 28, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंडी से लोगों को जल्द ही राहत मिलने जा रही है। आगामी 5 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। फिलहाल आसमान से बादल छटने की वजह से ठंडी बनी हुई है। शनिवार को तापमान में बादल छटने के चलते ही रात के तापमान गिरावट हुई है। आज रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। बीते दो दिन पहले बादल छटने की वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम हो गया, जिसके वजह से रात और सुबह की तरह दिन में भी ठंड बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आज रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते सप्ताह में प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल गया था। दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी हुई है।

राजधानी रायपुर में आज सुबह के समय कोहरा रहने के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते दिनों यहां दिन और रात दोनों की तापमान सामान्य से निचे चला गया, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी हुई है।

शनिवार को प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में दिन और रात के तापमान सामान्य से निचे चला गया, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हुई।

RELATED POSTS

View all

view all