Bigg Boss 17 : मुनव्वर फारुकी के सिर सजा बिग बॉस का ताज, अभिषेक कुमार बने फर्स्ट रनरअप
January 29, 2024 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Bigg Boss 17 : तीन महीने के इंतज़ार के बाद आखिरकार रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ को अपना विनर मिल गया है। मुनव्वर फारूकी ने इस सीजन को जीत लिया है। इनाम के रूप में उन्हें चमचमाती ट्रॉफी, एक चमचमाती ब्रैंड न्यू कार क्रेटा और 50 लाख रुपये का चेक मिला।
Read More : Bigg Boss 17: फिनाले से पहले शो से बाहर हुए विक्की जैन! क्या अंकिता लोखंडे है इसकी वजह?
पांच लोगों के बीच था मुकाबला
बिग बॉस में पांच फाइनलिस्ट- मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्रारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी के बीच के मुकाबला था। शो से सबसे पहले अरुण माशेट्टी को बाहर किया गया। उनके बाद अंकिता लोखंडे की छुट्टी हुई। फिर प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा की भी शो से विदाई हो गई। इसके बाद अभिषेक कुमार और मुनव्वर के बीच कड़ा मुकाबला था, जिसमें मुनव्वर ने बाजी जीत ली है।
RELATED POSTS
View all