Share Market Closing : बजट से पहले झूमा शेयर बाजार, Sensex में 1241 अंक की उछाल, निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा
January 29, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में हरियाली छाई रही। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 1,240.90 अंक यानी (1.76%) की बढ़त के साथ 71,941.57 अंक पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 385.00 यानी 1.80 फीसदी उछलकर 21737.60 के स्तर पर बंद हुआ है।
Nifty FMCG भी 0.14 फीसदी ही कमजोर हुआ है। वहीं निफ्टी बैंक 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है और निफ्टी ऑयल एंड गैस 5.18 फीसदी चढ़ा है। सबसे अधिक तेजी रिलायंस, टाटा मोटर्स और पावरग्रिड में रही। वहीं दूसरी तरफ आज ITC, इंफोसिस और जेएसडब्ल्यू स्टील में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
निवेशकों पर हुई धन वर्षा
BSE लिस्टेड का कुल मार्केट कैप 371.12 लाख करोड़ रुपये था। आज यानी 29 जनवरी 2024 को यह उछलकर 377.18 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी आज करीब 6.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है।
RELATED POSTS
View all