Big Breaking : पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के ठिकानों पर आईटी का छापा, दस्तावेजों की हो रही जांच
January 31, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Big Breaking : पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निवास पर आयकर विभाग ने सुबह 7 बजे दबिश दी है। आईटी ने संयुक्त रूप से दबिश दी है। इस दौरान पूर्व मंत्री के रायपुर विधायक कॉलोनी में निवास, कार्यालय सरगुजा कुटीर पर छापा मारा है। जहां आय से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के रायपुर और अंबिकापुर स्थित निवास में आईटी ने दबिश दी। रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित अमरजीत भगत के निवास और कार्यालय सरगुजा कुटीर में सुबह 7 बजे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आयकर टीम ने संयुक्त दबिश दी है। टीम दस्तावेज खंगाल रही है।
राजस्थान पर दौरे हैं भगत
आपको बता दें कि पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत राजस्थान के दौरे पर हैं। उनके लौटने के पहले ही आयकर विभाग की टीम ने उनके ठिकानों पर दबिश दी है। आयकर विभाग की कार्यवाही को उनके समर्थकों ने इसे राजनीतिक प्रेरित बताया है। साथ इस इसे छबि धुमिल करने की बात कह रहे हैं।
Read More : Big Breaking : CRPF कैंप पर नक्सली हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल
पूर्व सीएम बघेल के करीबी के यहां भी रेड
जानकारी मिली है कि आयकर विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों के यहां भी छापा मारा है। पूर्व सीएम के करीब और उनके बेटे चैतन्य बघेल के रियल स्टेट में पार्टनर पप्पू बंसल के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। पूप्पू बंसल के खुर्सीपार भिलाई निवास पर टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।
रायपुर, भिलाई के बड़े बिल्डर और कारोबारी के ठिकानों पर भी दबिश दी गई है। बता दें कि टीम ने भिलाई के अजय चौहान के इंपीरियल रिसोर्ट में सुबह 5 बजे दबिश दी। यहां पांच अधिकारी पहुंचे हैं और पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अजय चौहान के कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। अजय चौहान के द्वारा भिलाई, दुर्ग समेत कई स्थानों पर काफी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। भिलाई के रियल स्टेट में इनका बड़ा नाम है।
RELATED POSTS
View all