Live Khabar 24x7

Amitabh Bachchan और Anushka Sharma को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, मुंबई पुलिस लेगी एक्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

May 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Amitabh Bachchan और Anushka Sharma आज बॉलीवुड के बड़े नामों में से एक है। हाल में ऐसा मामला देखने को मिला जिनमें बॉलीवुड सेलिब्रिटी नियमों का पालन करते हुए नजर नहीं आए। ऐसे में सोशल मिडिया यूजर्स मुंबई को पुलिस को टैग कर के पूछ रहे है कि क्या इनके ऊपर कोई एक्शन होगा ?

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सामने आया। जिसमें वह ट्रैफिक से बचने के लिए एक अनजान बाइक सवार से लिफ्ट लेते हुए नजर आते है। वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने समय पर पहुंचने के लिए अपने बॉडीगार्ड सोनू के साथ बाइक राइड की।

https://www.instagram.com/p/CsO9OTehTN9/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

अब दोनों ही सेलिब्रिटी के बाइक लिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद यह वीडियो मुंबई पुलिस के भी नजर में आई। अब पुलिस सेलिब्रिटीज के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में है।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसपर उन्होंने अनजान शख्स को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि वह लेट हो रहे थे और ट्रैफिक में फंसे हुए एक बाइक सवार ने उन्हें लिफ्ट दी, जिस कारण वह समय से पहुंच पाए। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का भी एक वीडियो सामने आया था। एक पेड़ के गिरे होने के कारण सड़क ब्लॉक हो गई थी।

जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी गाड़ी वहीं छोड़ दी और बॉडीगार्ड सोनू के साथ बाइक पर बैठकर सफर किया। एक्ट्रेस का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें कि अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी, जिसमें वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी को रोल प्ले कर रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/CsQp622teqf/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

मुंबई पुलिस ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस से दोनों स्टार्स के खिलाफ एक्शन लेने की भी मांग की। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया। मुंबई पुलिस ने एक यूजर को रिप्लाई देते हुए बताया कि ट्रैफिक पुलिस विभाग के साथ यह वीडियो साझा की गई है। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई कि पुलिस ने अमिताभ और अनुष्का पर कोई जुर्माना लगाया है या नहीं।

RELATED POSTS

View all

view all