Raipur NIT के छात्र ने की खुद को बम से उड़ाने की कोशिश, गंभीर हालत में एम्स में भर्ती
January 31, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Raipur NIT के मेटलर्जी विभाग के छात्र ने खुद को बम से उड़ाने की कोशिश की है। घटना में छात्र बुरी तरह से घायल हो गया है। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सूखे तालाब ज्ञान सरोवर में मंगलवार को खुदकुशी का प्रयास किया। विस्फोटक की वजह से पेट में छेद हो गया है। घायल छात्र एम्स में भर्ती है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने बताया कि स्टूडेंट ने अपनी बहन और डाक्टर से चर्चा में सुसाइड की कोशिश करने की बात कही है। पड़ताल जारी है। उधर, घटनास्थल पर जांच में बारूद, बम में इस्तेमाल होने वाले लोहे के छोटे टुकड़े (स्पिलिंटर) मिले हैं। बारूद पटाखों का होने का अंदेशा पुलिस को है।
मिली जानकारी अनुसार घटना मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे की है। एनआइटी रायपुर के मेटलर्जी डिपार्टमेंट के छात्र ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के ज्ञान सरोवर (तालाब जो अभी सूख गया है) के बीच में जाकर विस्फोट किया। इस विस्फोट से वह गंभीर रूप से झुलस गया। वह जैसे-तैसे सड़क पर आया।
इस बीच लोगों ने धमाके सुना, तो लगा कि कोई छात्र प्रायोगिक कार्य कर रहा है। कुछ देर में लोग वहां पहुंचे तो उनको स्टूडेंट अर्धनग्न अवस्था में दिखा, जो बुरी तरह से झुलस गया है। वह कुछ बोल पाने की हालत में नहीं नजर आ रहा था। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्टूडेंट को एम्स उपचार के लिए पहुंचाया।
3 बार कर चुका है सुसाइड अटेम्प्ट
पुलिस ने बताया कि छात्र पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुका है। उसके बाद उसके काउंसिलिंग की सलाह दी गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल जारी है।
RELATED POSTS
View all