Live Khabar 24x7

CG News : CM विष्णुदेव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण, भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने दी सलामी

February 2, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायगढ़। CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की माता आशा त्रिपाठी और पिता सुभाष त्रिपाठी मौजूद रहे।

भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा सलामी दी गई। वहीं सेना की ओर से ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, ब्रिगेडियर आशीष दास मंच पर उपस्थित रहे। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के बाहर प्रतिमा को स्थापित किया गया है।

गौरतलब है कि, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे विहाँग में अलगाववादी समूह द्वारा घात लगाकर किए हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला किया और सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपनी पत्नी अनुजा, बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के अमर शहादत को नमन करने परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शहर के नागरिक व आमजन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

RELATED POSTS

View all

view all