Live Khabar 24x7

Big Breaking : टेकुलगुडम हमले में सेक्शन कमांडर और बटालियन सदस्य की मौत, नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट, हमले के लिए अमित शाह और इन्हें बताया जिम्मेदार…

February 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

सुकमा। Big Breaking : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल टेकुलगुडम हमले में कंपनी नम्बर दो की सेक्शन कमांडर माड़वी राजे और बटालियन सदस्य माड़वी बोज्जा की मौत हुई थी। हमले में मारे गए नक्सलियों की तस्वीर भी जारी किया गया हैं। बता दे कि इसी हमले में तीन जवान शहीद हुए थे।

Read More : Big Breaking : निहारिका बारिख को रायपुर, तो सुब्रत साहू को बनाया गया दुर्ग का प्रभारी सचिव, 33 जिलों के लिए नियुक्ति का आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

वहीं इस हमले में 14 जवान घायल हुए थे। बता दे कि छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री के बीजापुर दौरे के बीच नक्सलियों ने यह प्रेस नोट जारी किया हैं। माओवादियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी किया हैं।

वहीं नक्सलियों के बटालियन नम्बर एक ने हमले की जिम्मेदारी ली हैं। हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, CM विष्णुदेव साय और राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा को जिम्मेदार बताया हैं।

RELATED POSTS

View all

view all