Live Khabar 24x7

CG Breaking : बजट सत्र के पहले ही दिन किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी…12 हजार करोड़ का रखा प्रावधान…जानिए

February 5, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Breaking : सदन में वित्तीय अनुपूरक बजट में किसानों के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. सरकार कृषक उन्नति योजना की शुरुआत करेगी. जिसमें किसानों को धान खरीदी में अंतर की राशि दी जाएगी. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ये बयान दिया है.

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने किसानों को धान का भाव 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा किया था. यह भी वादा किया था कि समर्थन मूल्‍य के बाद अंतर की राशि (बोनस) एक मुश्‍त दी जाएगी. विष्‍णुदेव साय सरकार इस वादे को पूरा करने की तैयारी कर चुकी है. बजट सत्र के पहले दिन पेश अनुपूरक बजट में किसानों को धान का बोनस देने के लिए राशि का प्रवधान किया गया है.

 

RELATED POSTS

View all

view all