Live Khabar 24x7

PBKS vs DC : आज दिल्ली और पंजाब के बीच होगा मुकाबला, धवन की टीम के सामने करो या मरो की स्थिति, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

May 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। PBKS vs DC : आईपीएल 2023 के 64वें मैच में पंजाब सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह शाम 7:30 बजे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। पंजाब के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है। पंजाब अगर यह मैच जीत जाती है तो वह प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें जिंदा रखेगी।

पंजाब बनाम दिल्ली हेड टू हेड

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक 31 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें पंजाब ने 16 और दिल्ली ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों के बीच सबसे ज़्यादा 12 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 6-6 मैचों में जीत दर्ज की है।

दिल्ली कैपिटल्स – डेविड वार्नर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, प्रियम गर्ग, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, ललित यादव, अमन खान, रिपल पटेल, कुलदीप यादव और एनरिक नार्जे।

पंजाब किंग्स – शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट / सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम क्यूरन, एम। शाहरुख खान, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।

RELATED POSTS

View all

view all