Live Khabar 24x7

CG News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5-5 लाख इनामी दो नक्सली कमांडर गिरफ्तार, हथियार भी किया बरामद

February 5, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

कांकेर। CG News : कांकेर से दो बड़े नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार ने इन दो नक्सली कमांडर के सिर पर 5-5 लाख का इनाम रखा था। गिरफ्तार नक्सली नगर सैनिक और आर्मी के जवान की हत्या के मामले में शामिल रहे है, उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए है। पुलिस ने नक्सली कमांडर विनोद अवलम और डिप्टी कमांडर आसू कोरसा को जिला मुख्यलाय के नजदीक मुजालगोंदी गांव से गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार, पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 12 बोर की बंदूक, पिस्टल समेत राउंड भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली कमांडर सैनिक और आर्मी जवान की हत्या में शामिल रहे हैं।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि नक्सल कमांडर विनोद अवलम और डिप्टी कमांडर आसू कोरसा के मुजालगोंदी गांव में मौजूद होने की सूचना पुलिस की मिली थी। इसके बाद डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गस्त पर रवाना की गई थी। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नक्सलियों ने कई अहम खुलासे किए हैं, जो कि नक्सल ऑपरेशन में पुलिस के लिए काफी अहम हो सकते हैं।

गिरफ्तार नक्सली गुमझीर गांव के मुर्गा बाजार में नगर सैनिक की हत्या और उसेली में छुट्टी में आए आर्मी जवान की हत्या में शामिल रहे हैं। दोनों ही करीब 13 साल से नक्सल संगठन में जुड़े हुए थे और कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

RELATED POSTS

View all

view all