Live Khabar 24x7

ED Raid : केजरीवाल के निजी सचिव और सांसद के ठिकानों पर ED ने दी दबिश, दस्तावेजों की चल रही जांच

February 6, 2024 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। ED Raid : आज फिर ED ने दिल्ली में रेड मारी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी के आवास पर ED की टीम अजव सुबह छापा मारने पहुंची । बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में ED ने यह कार्रवाई की है।

Read More : ED Raid : पूर्व मंत्री के आधा दर्जन ठिकानों पर ED की रेड, जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़ा है मामला

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के तहत राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 10 परिसरों को शामिल किया गया है। विभव कुमार और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार के अलावा कुछ अन्य लोगों के ठिकानों की जांच केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के तहत राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 10 परिसरों को शामिल किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all