Live Khabar 24x7

विधानसभा में गूंजा महादेव सट्टा एप का मामला, मूणत ने कहा- अभी भी बड़ी मछली गिरफ्त से बाहर, डिप्टी सीएम ने दिया ये जवाब…

February 8, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। आज विधानसभा में महादेव सट्टा एप का मामला गूंजा। सत्ता पक्ष के विधायको ने ही ये मामला उठाते हुए कहा कि इसमें कई बड़े अधिकारियों और राजनेताओं के शामिल होने की पुष्टि हुई है परंतु इन पर कोई कारवाई नही हुई है। भाजपा विधायकों ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग उठाई। इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अभी इसकी जांच ई डी कर रही है जो अंतिम चरण में है उन्होंने सदन को आश्वस्त कराया कि इस मामले में जो भी शामिल होगा उस पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में आज महादेव सट्टा एप का मामला गूंजा। विधायक राजेश मूणत ने महादेव सट्टा एप मामला उठाते हुए संलिप्त अफसरों को बचाने का आरोप लगाते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से सवाल किया। (CG Budget Session) इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि मछली ही नहीं अगर मगरमच्छ भी होगा तो जरूर पकड़ा जाएगा।

राजेश मूणत ने कहा कि महादेव एप का गोरखधंधा न सिर्फ राज्य में बल्कि राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है। वैशालीनगर विधानसभा से ही करीब बीस हजार युवा महादेव सट्टा से जुड़े हैं। यहां से करीब 90 केस दर्ज किए गए हैं। यह संवेदनशील मुद्दा है। सवाल किया कि मामले में किन-किन लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई हुई?

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवाब दिया। कहा कि इस मामले की जांच जारी है। तथ्य प्रमाणित होने के बाद विष्णुदेव सरकार कार्रवाई करने में एक घंटा भी नहीं लगाएगी। मंत्री ने बताया कि इस प्रकरण में यह बात सामने आई थी कि चार्टर प्लेन से जिन्हें शादी में दुबई ले ज़ाया गया था, उनका भी डिटेल्स हम निकलवा रहे हैं। सबसे पूछताछ होगी।

Read More : Mahadev Satta App : असीम दास और भीम सिंह को कोर्ट से नहीं मिली राहत नहीं, 1 दिसंबर तक बढ़ी हिरासत

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 90 एफआईआर दर्ज हुई है। इनमें से 67 प्रकरणों में से 54 पर चालान पेश हो गया है। दुबई में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोग ही इसका संचालन कर रहे हैं। लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ है। रेड कॉर्नर नोटिस दिया गया है। प्रत्यर्पण के लिए प्रयास चल रहा है। इस कांड में जिन अधिकारियों की भूमिका पाई गई है, उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है। दो जेल में हैं। कुछ सस्पेंड हैं। राजेश मूणत युवा मोर्चा से हैं, और मैं भी युवा मोर्चा से हूँ। जो आग उनके दिल में है, वही आग मेरे दिल में भी है। जैसे ही फ़ैसला आ जाएगा। विष्णुदेव सरकार को एक घंटा भी नहीं लगेगा कार्रवाई करने में देरी नहीं करेगी।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी सदस्य अजय चंद्राकर ने यह मामला उठाते हुए सरकार से पूछा वर्ष 2020 से 2023 तक महादेव सट्टा पर कितने एफआईआर दर्ज हुए और कितने लोगो की गिरफ्तारी हुई और कितनी राशि जप्त की गई।

जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 90 एफआईआर दर्ज हुए और 482 लोगों की गिरफ्तारी हुई है 221 करोड़ बैंक खातों में सीज किया गया है कुछ दोषी अफसर निलंबित और बर्खास्त भी किए गए हैं, कुछ जेल में है। विभागीय मंत्री ने बताया कि आरोपियों की संपत्ति चिन्हांकित कर उसे कुर्क करने की तैयारी चल रही है। चर्चा के दौरान भाजपा सदस्य धर्मजीत सिंह, रिकेश सेन और धरम लाल कौशिक ने भी वर्तमान में चल रही कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

RELATED POSTS

View all

view all