Live Khabar 24x7

RBI Repo Rate : लगातार छटवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, गवर्नर शक्तिकांत दास ने किया ऐलान, महंगाई और GDP पर कही ये बात

February 8, 2024 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। RBI Repo Rate : RBI एमपीसी ने लगातार छठी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया हैं। आज आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह ऐलान किया। बता दे कि RBI ने रेपो रेट 6.5 प्रतिशत पर बनाए रखा है। बेंचमार्क ब्याज़ दर को पिछली बार फरवरी 2023 में बढ़ाया गया था, उस समय इसे 6.25 प्रतिशत से बढ़ाकर वर्तमान 6.5 प्रतिशत कर दिया गया था। इससे पहले, इसने मई 2022 से फरवरी 2023 तक रेपो दर में 250 आधार अंकों की वृद्धि की गई थी।

Read More : PAYTM पर RBI का एक्शन, इस दिन से बंद हो जाएगी सर्विस, नया कस्टमर जोड़ने पर पाबंदी

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद अपने संबोधन में बताया कि वैश्विक आर्थिक परिद्श्य से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अस्थिर वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने अच्छा प्रदर्शन किया है। महंगाई में कमी आती दिख रही है। उन्होंने कहा कि इस बार की बैठक में विस्तार से चर्चा के बाद एमपीसी ने फैसला किया है कि रेपो रेट को अभी 6.5% पर ही स्थिर रखा जाए। छह में से पांच सदस्य इसके समर्थन में रहे।

RELATED POSTS

View all

view all