लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA, गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान
February 10, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। शाह ने कहा कि चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संसोधन अधिनियम (सीएए) लागू किया जाएगा।केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने इस बारे में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आम चुनाव से पहले सरकार इस अधिनियम को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर देगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ये बातें एक टीवी चैनल के समिट के दौरान कही हैं। बता दें कि अगले दो से तीन महीने में यानी अप्रैल-मई महीने में चुनाव होने की संभावना है। चुनाव से कुछ दिन पहले शाह द्वारा दिए गए इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
Read More : Citizenship Amendment Act : लोकसभा चुनाव से पहले ही लागू होगा CAA ? केंद्र सरकार ने कर ली है तैयारी!
अमित शाह ने कहा, ”मैं साफ कर देना चाहता हूं कि नागरिकता संसोधन अधिनियम (सीएए) किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है। यह वादा मूल रूप से कांग्रेस ने ही उनसे किया था।”
RELATED POSTS
View all