Resign From Congress : पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल
February 12, 2024 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Resign From Congress : जितने I.N.D.I.A गठबंधन में दरारे है, उससे अधिक कांग्रेस में अतंर्कलह ने पार्टी की रीढ़ तोड़ कर रख दी है। सोमवार को महाराष्ट्र राज्य के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बंद दरवाजे में काफी देर तक बातचीत हुई, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफे की जानकारी देते हुए बयान जारी कर कहा, ‘मैं 12/02/2024 की दोपहर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपता हूं।’

अब कांग्रेस के बाद उनकी भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज है। साथ ऐसा भी बताया जा रहा है कि भाजपा अशोक चव्हाण नांदेड को राज्यसभा की सीट दे सकती है।
RELATED POSTS
View all