Vrat Special : वट सावित्री पर तैयार करें Mango Shrikhand, जाने घर पर बनाने की आसान विधि
May 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Vrat Special : फलों का राजा आम, गर्मियों में सबकी पहली पसंद है। आम से कई तरह के डिश भी बनाए जा सकते है। कल यानी 19 मई को वट सावित्री भी रखा जाएगा। ऐसे में आप घर पर कुछ बढ़िया बना सकते है। आप आम से श्रीखंड बना सकते है। यह हेल्दी और बेहद टेस्टी डेजर्ट है। इस बहुत ही आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है।
इसे तैयार करने के लिए आपको आम, ड्राई फ्रूट्स और दही आदि की जरूरत होगी। इसे ना केवल व्रत बल्कि कई सारे मौके पर भी बनाया जा सकता है। अगर आप इसे घर पार बनाएंगे तो आपके दोस्तों और परिवार तारीफ़ करते थकेंगे नहीं। तो चलिए जानते कि यह कैसे आप आसानी से घर पर बना सकते है।
मैंगो श्रीखंड सामग्री
पके हुए आम – 2
दही – 2 से 3 कप
पिस्ता – आधा कप
बादाम – आधा कप
हरी इलायची – 4 से 5 पिसी हुई
चीनी – एक कप पिसी हुई
काजू – आधा कप
मैंगो श्रीखंड बनाने की आसानी विधि
स्टेप – 1
सबसे पहले पिसी हुई चीनी को एक बड़े बर्तन में छान लें।
स्टेप – 2
ड्राई फ्रूट्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
स्टेप – 3
आम को छिलकर टुकड़ों में काट लें।
स्टेप – 4
अब आम के टुकड़े एक ब्लेंडर में डालें. इससे एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
स्टेप – 5
अब इलायची पाउडर को दही के साथ अच्छे से मिला लें।
स्टेप – 6
अब इसके साथ आम का पेस्ट और सूखे मेवों को मिला लें। इन चीजों को अच्छे से फेंट लें।
स्टेप – 7
इन सारी चीजों को मिलाने के लिए आप ब्लेंडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. अब इसे लगभग 50 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
स्टेप – 8
बचे हुए सूखे मेवों से सर्विंग बाउल को गार्निश करें। आप गार्निश करने के लिए आम के कटे स्लाइस, स्ट्रॉबेरी और केसर के धागों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
कल वट सावित्री के मौके पर आप अलग अलग तरह के डिश बना सकते है। हालांकि अगर कुछ डिफरेंट करने का मन हो तो आप मैंगो श्रीखंड जरूर बनाए। बच्चों से लेकर बड़ो को भी इसका टेस्ट पसंद आएगा। इन चीज़ों से आपको गर्मी में तुरंत एनर्जी देने का काम करती है।
RELATED POSTS
View all