Live Khabar 24x7

CG Crime : बदला लेने नशेड़ी युवक ने दिया खूनी वारदात को अंजाम, 9 साल के मासूम पर उतारा पिता का ग़ुस्सा, गला रेतकर जंगल में फेका शव

February 14, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

जगदलपुर। CG Crime : बस्तर जिले से इस वक्त सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। एक युवक ने दूसरे से बदला लेने के लिए उसके 9 साल के बच्चे की हत्या कर दी है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामलें में आरोपी युवक को जगदलपुर शहर के धरमपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर मासूम बच्चे का शव और हत्या में उपयोग किया चाकू भी बरामद किया गया। वहीं 1 अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बस्तर एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि आरोपी युवक और बच्चे के पिता में पुरानी रंजिश थी। कई दिनों से युवक बदला लेने की ताक में था। मंगलवार की शाम आरोपी युवक अपने एक अन्य साथी के साथ बच्चे को नशीली चॉकलेट खिलाकर अपरहण कर अपने साथ जगदलपुर शहर ले आया और देर रात मासूम बच्चे की हत्या कर शव को परपा के जंगल में फेंक दिया।

हत्या के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। इसके बाद बच्चे के परिजनों और इलाके में तेजी से बच्चे के अपहरण की बात फैल गई। पूछताछ पर पता चला कि आरोपी युवक नीतीश कुशवाहा के साथ ही बच्चे को आखिरी बार देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जगदलपुर शहर के धरमपुरा इलाके से ही धर दबोचा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले वह बच्चे का अपरहण कर फिरौती मांगने के फिराक में था, फिर अचानक उसने बच्चे की हत्या ही कर दी।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all