Live Khabar 24x7

राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी! नवीनीकरण के लिए बढ़ी तारीख, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

February 15, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल नवीनीकरण के लिए तारीख को बढ़ा दी गई है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का काम 25 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। अब ऑनलाइन आवेदन 25 फरवरी तक होगा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि लोगों की सुविधा को देखते हुए छूटे हुए राशनकार्डधारी हितग्राहियों की प्राथमिकता से ऑनलाइन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख बढ़ाने के निर्देश खाद्य विभाग को दिए गए थे। खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।

CG TRAIN CANCEL : रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ी, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग ने खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप तैयार किया गया है। इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही के खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में इस एप के जरिए नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है या फिर जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है। उनके लिए राशन की दुकानों पर ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों का नवीनीकरण हो जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all