Naxalites Arrested : IED ब्लास्ट के मास्टरमाइंड दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, जगरगुंडा में लंबे समय से थे सक्रीय
February 15, 2024 | by livekhabar24x7.com
दंतेवाड़ा। Naxalites Arrested : जवानों को बड़ी सफलता मिली है। IED ब्लास्ट के मास्टरमाइंड दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। माओवादियों की सूचना पर CRPF 231 वाहिनी एवं थाना का संयुक्त बल गश्त पर निकली थी। इस दौरान जगरगुंडा की तरफ से दी संदिग्ध व्यक्ति आते हुए नजर आए। जब उन्होंने पुलिस पार्टी को देखा तो जंगल की तरफ भागने लगे।
पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर 2 संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के नाम मंगलू पुनेम और मंगू पुनेम है। ये दोनों गोंदपल्ली मिलिशिया टीम के सदस्य हैं। दोनों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध होने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में सीआरपीएफ़ 231 वाहिनी की विशेष भूमिका रही।
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, पकड़े गए दोनों माओवादी लंबे वक्त से जगरगुंडा इलाके में एक्टिव थे। पकड़े गए दोनों माओवादी नक्सली वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठक कर रहे थे। पुलिस को दोनों नक्सलियों की लंबे वक्त से तलाश थी। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों हार्डकोर नक्सली आईईडी धमाकों के भी मास्टरमाइंड थे। दोनों के खिलाफ जिले के कई थानों में लूट, हत्या और आगजनी की वारदात करने की शिकायतें दर्ज थी।
Read More : CG Naxalities : नक्सलियों ने ग्रामीण को दी मौत की सजा, गांव में दहशत का माहौल
नक्सल विरोधी अभियान के तहत दंतेवाड़ा के जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों को सूचना मिली की जंगल में कुछ नक्सली बैठक कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर जवानों की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने इलाके के चारों ओर से घेरकर जब नक्सलियों को ललकारा तो दो लोग मौके से भागने लगे। जवानों ने तुरंत उनका पीछा किया और उनको पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों ने अपना नाम पता बताया. पकड़े गए एक नक्सली का नाम मंगलू पुनेम है जो गोंदपल्ली मिलिशिया टीम का सदस्य था। पकड़ा गया दूसरा नक्सली मंगू पुनेम है जो गोंदपल्ली मालपारा में मिलिशिया टीम का सदस्य था।
दोनों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि वो बम धमाकों के मास्टरमाइंड रहे हैं। दोनों ने ये भी कबूल किया कि वो वो दंतेवाड़ा जिले में कई आईईडी धमाकों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि कड़ी पूछताछ में दोनों नक्सली कई बड़ी वारदातों का खुलासा कर सकते हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर फिलहाल भेज दिया है। दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी में सीआरपीएफ 231 बटालियन की बड़ी भूमिका रही।
RELATED POSTS
View all