Share Market Closing : अंतिम दिन तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, निवेशकों को 2 लाख करोड़ से अधिका फायदा, M&M और Coal India बने टॉप गेनर
February 16, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शेयर बाजार जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 376.26 अंक यानी (0.52%) के बढ़त के साथ 72,426.64 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 129.95 पॉइंट्स यानी (0.59%) के उछाल के साथ 22,040.70 अंकों पर बंद हुआ है। निवेशकों को बाजार की तेजी से फायदा हुआ है।
टॉप लूजर
ONGC, ITC, Power Grid, Axis Bank और UPL.
टॉप गेनर
BPCL, Coal India, Infosys, Tata Motors और M&M
निवेशकों को हुआ 2.11 लाख करोड़ का फायदा
BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 389.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 15 फरवरी को 387.30 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में सबसे अधिक 4.58% की तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), टाटा मोटर्स (Tata Motors), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 1.91% से लेकर 4.16 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए।
RELATED POSTS
View all