NCB की सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
February 16, 2024 | by livekhabar24x7.com
बेमेतरा। नशे के खिलाफ NCB द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बेमेतरा में MP के इंदौर की NCB की टीम ने दो करोड़ से अधिक के अवैध गांजा को जब्त किया है। मामलें में 5 आरोपियों के 6 क्विंटल 28 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पूरा मामला बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को उन्हें सूचना मिली थी कि बेमेतरा-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के कठिया गांव के राजपूत ढाबे के पास दो संदिग्ध गाड़ियों में गांजे की बड़ी खेप की सप्लाई हो रही थी। जिसे मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की NCB की टीम ने पकड़ा है।
सूचना मिलने पर बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए दोनों वाहनों से कुल 6 क्विंटल 28 किलो अवैध गांजा जब्त किया गया है। बरामद किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गांजे की सप्लाई ओडिशा से मध्यप्रदेश की जा रही थी, जिसके बारे में इंदौर के
RELATED POSTS
View all