Live Khabar 24x7

इसरो ने लॉन्च किया INSAT-3DS, अब मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

February 17, 2024 | by livekhabar24x7.com

श्रीहरिकोटा। इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शनिवार शाम 5.35 बजे इनसैट-3डीएस सैटेलाइट को लॉन्च किया है। जिसके बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और अन्य इसरो वैज्ञानिकों ने इनसैट -3 डीएस के सफल प्रक्षेपण के बाद एक-दूसरे को बधाई दी।

मौसम उपग्रह के सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, मिशन जीएसएलवी-एफ14 इनसैट -3डीएस के सफल प्रक्षेपण की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। अंतरिक्ष यान ने बहुत अच्छी कक्षा में प्रवेश किया है। यान ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम का हिस्सा रहे सभी लोगों को बधाई।

इनसैट-3डीएस सैटेलाइट समुद्र की सतह का बारीकी से अध्ययन करेगी, जिससे मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी, साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के बारे में भी ज्यादा बेहतर अनुमान लगाया जा सकेगा। जब प्राकृतिक आपदाओं की पहले ही सटीक जानकारी मिलेगी तो उन्हें रोकने के भी प्रभावी उपाय किए जाएंगे। भारतीय मौसम एजेंसियों के लिए ये मौसम उपग्रह बेहद अहम साबित होगा।

RELATED POSTS

View all

view all