विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालु की गाड़ी दुर्घटना का शिकार, हादसे में तीन की मौत
February 18, 2024 | by livekhabar24x7.com
राजनांदगांव। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जैन मुनि विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिए सतना से आ रहे श्रद्धालुओं की वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी मुताबिक, मध्यप्रदेश के सतना से श्रद्धालु वाहन से डोगरगढ़ आ रहे थे। सफर के दौरान सालेकसा महाराष्ट्र के उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिससे पानगांव मुंडीपार के बीच वाहन नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन में छह लोग सवार थे। घटना में आशीष जैन, जितेंद्र जैन और एक अन्य की मौत होने की जानकारी है।
RELATED POSTS
View all