Live Khabar 24x7

सूरजपुर : 11 वर्षीय नाबालिग को अगवा करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, शादी समारोह से जबरन उठाकर ले गए थे आरोपी

February 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

सूरजपुर। बिश्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। 11 साल की नाबालिग को अगवा करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान बच्ची को बाईक पर जबरन बैठाकर ले जा रहे थे। किसी तरह नाबालिग आरोपियों के चंगुल से भागने में कामयाब रही।

फिर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बिश्रामपुर के हॉस्पिटल ग्राउंड की है।

RELATED POSTS

View all

view all