Exclusive : गायों के चारे की राशि में डाका! धनेली गौठान का 45 लाख अटका? आला अधिकारी पल्ला झाड़ने में मस्त! जानिए live खबर 24×7 से अपर आयुक्त पाण्डेय ने क्या कुछ कहा?
February 20, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर : एक तरफ तो राज्य सरकार गायों के संरक्षण व संवर्धन के बड़े- बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत धनेली (भट्) गौठान से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इन वादों की पोल खोलकर रख दी. आइये इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं…
दरअसल, ग्राम पंचायत धनेली (भट) गौठान में नगर पालिक निगम रायपुर के 300 आवारा पशुओं को 29 जून 2020 से रखा गया. जो कि आगे बढ़कर 315 हो गई. ऐसे में रायपुर नगर निगम के द्वारा प्रति पशु प्रतिदिन 60/- की दर से दिया जाना निर्धारित किया गया था.

बता दें कि 26 मार्च 2021 से 31 जनवरी 2022 तक पशुओं पर 60/-की दर 4396620/- व्यय किया गया. और अन्य मेनटेनेंस 02 लाख लगभग किया गया. हालांकि इसके एवज में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा 20 लाख रूपये अब तक प्रदाय किया गया है। शेष राशि (चारा) 4396620/- रूपये शेष है। तथा मेंटेनस का 2लाख रूपये बाकी है.
इस संबंध में Livekhabar 24×7 की टीम ने रायपुर नगर निगम के प्रभारी व अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय से उनका पक्ष जानना चाहा, जिस पर उन्होंने मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही की बात कही.
RELATED POSTS
View all