केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर रहे विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित, देखें Live
February 22, 2024 | by livekhabar24x7.com
कोंडागांव। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। सीएम विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनका रायपुर विमानतल पर स्वागत किया। जिसके बाद वह कोंडागांव पहुंचे। कोंडागांव ऑडिटोरियम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। वही गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति( बस्तर क्लस्टर) की बैठक ली। गृहमंत्री शाह आज जांजगीर में विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित कर रहे है।
अमित शाह ने गुरुवार को कोंडागांव में बस्तर क्लस्टर की लोकसभा चुनाव समिति की बैठक ली और वहां से जांजगीर चांपा के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोण्डागांव में करीब 1 घंटे तक कलस्टर स्टार की बैठक ली। बता दें कि यहां पर पहली बार कलस्टर स्तर की बैठक हुई है। इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार की दोपहर कोण्डागांव पहुंचे। कोण्डागांव के ऑडिटोरियम भवन में गृह मंत्री लगभग 1 घंटे का कलस्टर स्टार की बैठक लेंगे।
RELATED POSTS
View all