Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ को मिला इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड, मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

February 24, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को “इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड 2024‘‘ से नवाजे जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आज राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात कर उन्हें यह अवार्ड सौंपा। मुख्यमंत्री को सीबीडीए के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर उपलब्धि हासिल की है।

Read More : Political News : कल दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक, प्रत्याशियों के चयन पर हो सकता है मंथन, CM साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल

इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) को ‘‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड, 2024‘‘ से नवाजा गया है। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट‘‘ श्रेणी में विजेता बना है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितीन गड़करी ने 21 फरवरी को नई दिल्ली में यह पुरस्कार सीबीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित सरकार को प्रदान किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all