Political News : केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती मुहर!
February 24, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Political News : दिल्ली में आज भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के नामों पर सहमति बन सकती हैं। माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी भाजपा लोकसभा में नये प्रत्याशियों को उतार सकती है। हालांकि 1-2 लोकसभा में भाजपा मौजूदा सांसदों पर ही दांव लगायेगी। इधर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए छत्तीसगढ़ से भी शीर्ष भाजपा नेता दिल्ली जायेंगे।
Read More : Political News : कल दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक, प्रत्याशियों के चयन पर हो सकता है मंथन, CM साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल
दिल्ली चुनाव समिति की बैठक के मद्देनजर सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आना स्थगित हो गया है। अब से कुछ देर बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह दिल्ली रवाना होंगे। वहीं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सहप्रभारी नितिन नबीन भी बैठक में शामिल होंगे।
RELATED POSTS
View all