कांकेर में जवानों और नक्सलियों बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर
February 25, 2024 | by livekhabar24x7.com
कांकेर। जिले के कयलीबेड़ा क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जिनके शव बरामद भी कर लिया गया है। नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर पुलिस फोर्स सर्चिंग पर निकली थी। इसी बीच नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की टीम पूरी तरह सुरक्षित है। एसपी कल्याण एलेसेला ने इसकी पुष्टि कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के अलग अलग क्षेत्रों में पुलिस और डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल गश्त सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान पार्टी जब कोयलीबेड़ा के दक्षिणी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी, तो इसी दौरान नक्सलियों के जमावाड़े की खबर पार्टी को मिली।
टीम के मौके पर पहुंचते ही नक्सलियों ने पुलिस जवानों को अपनी ओर आता देख जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली पहाड़ी जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। इलाके की सर्चिंग के दौरान 3 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराने की पुष्टि कांकेर SP आई के एलेसेला ने की है।
RELATED POSTS
View all