Live Khabar 24x7

Accident : कोरबा में ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, दुर्घटना में महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

February 25, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

कोरबा। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई है। वहीं पति घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका कोरबा की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, दंपति लालघाट मुख्य मार्ग से कोरबा की तरफ जा रही थी। तभी उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त था कि, मौके पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया।

परिजनों ने किया चक्काजाम

इस हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों मौके पर पहुंचे और महिला के शव को लेकर परिजन बालको क्षेत्र के लालघाट मुख्य मार्ग पर को चक्काजाम कर दिया। जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा हैं। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

RELATED POSTS

View all

view all