Live Khabar 24x7

Farmers Protest : आज प्रदर्शनकारी किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, दिल्ली-एनसीआर के चप्पे-चप्पे में सुरक्षा बल तैनात…

February 26, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Farmers Protest : एमएसपी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान आज ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया कि सोमवार को हाईवे पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ट्रैक्टरों की कतार खड़ी की जाएगी। किसानों के आह्वाहन के बाद दिल्ली एनसीआर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात है।

किसान उत्तराखंड के भूरा खेड़ी चेकपोस्ट से लेकर दिल्ली से लगते गाजीपुर बॉर्डर तक हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करेंगे। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाकियू ट्रैक्टरों के काफिले के साथ दिल्ली में नहीं घुसेगी। भाकियू ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन की बात कहते हुए आवाजाही बाधित नहीं करने की बात कही।

Kisan Andolan Update : हाईकोर्ट पहुंचा किसान आंदोलन का मामला, PIL दाखिल कर की गई ये मांग

दिल्ली में कई स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम
वहीं नोएडा के किसान सोमवार को सुबह 10 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। इस दौरान कई स्थानों पर रास्ते बदले रहेंगे। वहीं, गाजियाबाद में किसान मोदीनगर, मुरादनगर और दुहाई में एनएच-58 पर और लोनी में सहारनपुर रोड पर प्रदर्शन करेंगे।

दिल्ली की सीमाओं पर अर्धसैनिक बलों की संख्या में इजाफा किया गया है। रिजर्व बटालियन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस ने कई स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। अगर किसान प्रवेश कर जाते हैं तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस को तैयार रखा गया है। पिकेट से लेकर बैरिकेड, कंटेनर, की व्यस्था कर सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।

RELATED POSTS

View all

view all