पैसों के लिए रचा खूनी खेल, अपरहण के बाद उतारा मौत के घाट, फिर जंगल में जलाया शव, मारने के बाद भी की फिरौती की मांग
February 26, 2024 | by livekhabar24x7.com
सूरजपुर। जिले में लापता बच्चे की हत्या करने के जुर्म में पुलिस ने दो आरोपी शुभम सोनी और विशाल ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पैसों के लिए खुनी वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं मारने के बाद भी फिरौती की मांग करते रहे।
जानकारी अनुसार, पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैसों के लिए दोनों ने बच्चे का अपहरण किया था। जिसके बाद बच्चे को डंडे से मार दिया। बचने के लिए आरोपियों ने शव को जंगल जाकर जला दिया। लेकिन बच्चे को मारने के बाद भी आरोपी 6 लाख रुपए की फिरौती की मांग करते थे।
RELATED POSTS
View all