Suspended : राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, 3 DEO को किया सस्पेंड, विधानसभा में गूंजा था मामला…
February 27, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Suspended : भ्रष्टाचार के मामले में राज्य सरकार द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य शासन ने तीन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी को तटकाल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बता दे कि कोरोना काल में सामान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले 3 डीईओ पर निलंबन की गाज गिरी है। इन्हें राज्य सरकार द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है।
Suspended : प्रधान पाठक व 6 शिक्षक सस्पेंड, BEO-DEO पर भी गिरी गाज, जानें वजह…
राज्य सरकार ने जिन तीन जिला शिक्षा अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है, उनमें बीजापुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रहे प्रमोद ठाकुर, मुंगेली के जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज और सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय शामिल हैं। निलंबन के बाद प्रमोद ठाकुर को बस्तर जेडी कार्यालय अटैच किया गया है।
वहीं जीपी भारद्वाज को निलंबित कर जेडी कार्यालय बिलासपुर और विनोद राय को जेडी कार्यालय सरगुजा अटैच किया गया है। आपको बता दें कि ये मामला विधानसभा में भी उठा था, जिसके बाद शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तीन डीईओ को सस्पेंड करने का आदेश दिया था।

RELATED POSTS
View all