मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में चूक, CM आवास में पिस्टल लेकर पहुंचा शख्स, 3 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड
February 28, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक शख्स पिस्टल लेकर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पिस्टल लेकर पहुंचा शख्स, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करने के लिए सीएम हाउस पहुंचा था। हालांकि, जैसे ही सुरक्षाकर्मियों को ये पता चला कि शख्स के पास पिस्टल है तो तुरंत ही उसे रोक दिया गया। साथ ही उसके पास मौजूद पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया।
Read More : CG BJP : सत्ता के फाइनल की तैयारी, BJP ने बनाई चुनाव प्रबंध समिति, शिवरतन शर्मा बने संयोजक
तीन सुरक्षाकर्मियों पर गिरी गाज
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के चूक मामले में आला अधिकारी एक्शन में आए और उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है।बताया जा रहा है कि जिस शख्स के पास पिस्टल मौजूद थी, वह वाईपी गाड़ी में सवार होकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचा था। इस दौरान उसकी तलाशी नहीं ली गई, जिस वजह से पिस्टल को आवास तक लेकर पहुंच गया। बता दें कि शख्स जशपुर का रहने वाला है और वह मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंचा था। फिलहाल एडीजी इंटेलिजेंस ने ने तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
RELATED POSTS
View all