Live Khabar 24x7

Big Accident : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 6 लोगों की गई जान, मृतकों में 2 बच्चें भी शामिल…

February 28, 2024 | by livekhabar24x7.com

देहरादून। Big Accident : उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। यहां देहरादून के त्यूणी में एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 6 लोगों की मौत और एक घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को आज सूचना मिली कि अटाल मार्ग पर हणस्नू गांव के पास एक वाहन गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर थाना त्यूणी से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

Read More : Big Breaking : एनएमडीसी के नए बन रहे एस पी थ्री में हुआ बड़ा हादसा, चट्टान धसने से एक मजदूर की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका…

दुर्घटना में कार सवार 06 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यू हो गयी और एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू कर पुलिस टीम द्वारा प्रार्थमिक उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी भेजा गया। मृतकों में 2 बच्चें भी शामिल हैं। मृतकों के शवों को पुलिस द्वारा एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों की सहायता से खाई से बाहर निकाला गया।

मृतकों का विवरण

संजू उम्र 35 वर्ष
सूरज उम्र 35 वर्ष
शीतल उम्र 25 वर्ष
संजना पुत्री सविता देवी उम्र 21
दिव्यांश उम्र 10 वर्ष
यश पुत्र सूरज उम्र 5 वर्ष

घायल
जीत बहादुर उम्र 36 वर्ष

RELATED POSTS

View all

view all