Political News : 2000 के नोटों की वापसी पर CM बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले – “ये थूक कर चाटने जैसा”
May 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Political News : देशभर में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 2000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर करने के बाद केंद्र सरकार की आलोचना शुरू हो गई है। ऐसे में कांग्रेस सहित बड़े विपक्षी दलों ने भी हमला बोला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस फैसला पर बयान दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
CM भूपेश बघेल ने 2000 के नोटों को चलन से बाहर करने के फैसले को थूक कर चाटने वाला करार दिया है। दरअसल कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत के 5 दिन बाद सीएम सिद्धारमैया का शपथ समारोह हुआ। जिसमें सीएम भूपेश बघेल भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला।
नोट बंद क्यों किए ?
मीडिया से चर्चा के बीच CM बघेल ने कहा कि “केंद्र सरकार अपने ही इस फैसले को 7 वर्षों के बाद वापस ले रही है। यह उनके लिए ‘थुक कर चाटने’ जैसे है।” बघेल ने RBI से भी इस फैसले के पीछे के कारणों को जानना चाहा। उन्होंने कहा कि नोट बंद क्यों किए गए हैं?
RBI से सवाल करते हुए पूछा,”वैसे तो आपने 2019 में ही 2000 के नोट छापने बंद कर दिए थे फिर 2023 में अचानक बंद करने का फैसला क्यों लिया गया। आखिर इसके पीछे की वजहें क्या हैं?” अपने ही फैसले को वापस लिया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर घेरते हुए कहा कि 2016 में आपने यह नोट लागू किया और 2023 में वापस ले रहे हैं। यह उनके लिए थूक कर चाटने जैसा है।
मुख्यमंत्री बघेल ने एक आर्टिकल के हवाले से बताया कि नोट छापने में 16-17 सौ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। देश को टैक्स भरने वालों के पैसों का यह गलत इस्तेमल है। आप जो चाह रहे हैं कर रहे हैं। आपका मन हुआ कि लागू करना है तो लागू कर दिया और अब बंद करने का मन किया तो बंद कर देंगे।
RELATED POSTS
View all