LPG Price : मार्च के पहले ही दिन महंगाई का झटका, कॉमर्शियल गैस की कीमत में 25 रूपए की हुई बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा रेट…
March 1, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। LPG Price : आज से मार्च महीने की शुरुआत हो गई हैं। वहीं महीने के पहले ही दिन लोगों को महंगाई का झटका लगा हैं। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें आज से प्रभावी हैं। नवीनतम संशोधन के साथ, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,795 रुपए होगी। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2009 रूपए हो गई हैं।
Read More : LPG Price Hike : गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, 14 रुपए हुआ महंगा, आम आदमी को क्या पड़ेगा असर
घरेलू गैस सिलेंडर दाम स्थिर
वहीं, घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपए, कोलकाता में 929 रुपए, मुंबई में 902.50 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए का मिल रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लंबे समय से स्थिर ही हैं।
RELATED POSTS
View all