Live Khabar 24x7

CG Naxal : कांकेर के हिदूर में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, सर्चिंग के लिए निकली थी फोर्स

March 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

कांकेर। CG Naxal : जिले के हिदूर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले अंतर्गत थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के हिदूर के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति पर पुलिस की टीम सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग अभियान के समय हिदूर के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। करीब एक घंटे से मुठभेड़ जारी है। कांकेर डीआरजी पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ चल रही है। आस पास क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च की कारवाई जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all