Live Khabar 24x7

रायपुर क्राइम : पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर पति ने खुद लगाई फांसी, पुलिस की जांच जारी

March 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

Raipur Crime

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पति ने खुद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। यह घटना शनिवार आधी रात की बताई जा रही है, लेकिन घरवालों को सुबह इस दर्दनाक घटना के बारे में पता चला। घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र के सोनडोंगरी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक फल वाले और उसकी बीवी का चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। बढ़ते विवाद के बीच पति ने पत्नी को मौत की नींद सुला दी। घटना के पहले दिन में कबीर नगर क्षेत्र में फल बेचने गए हुए थे। सभी परिवार के सदस्य 11.30 बजे खाने खाए और बच्चे लोग दूसरे रूम में सो गए।

दोनों के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि भरत साहू (55वर्ष) ने मालती साहू (50) को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी। उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झुलकर जान दे दी। ये पूरा घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र के सोनडोंगरी का है।

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद भी होता था। बीते शनिवार 2 मार्च को भी पति पत्नी का विवाद हुआ था। वहीं मृतकों के परिजनों ने घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया है। फिलहाल दोनों पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

 

RELATED POSTS

View all

view all