Live Khabar 24x7

CG Breaking : जमीन विवाद में आम आदमी पार्टी के नेता ने बीजेपी कार्यकर्ता पर चलाई गोली, मचा हड़कंप

March 4, 2024 | by livekhabar24x7.com

52ba8f81-6cb2-4487-b9fc-10f3e42e95a6-65e5a9a8c07d4

 

रायगढ़। CG Breaking : रायगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां जमीन विवाद में गोली चली है। गोली लगने से युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। आरोपी आम आदमी पार्टी का नेता बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद की वजह से आरोपी ने एयर गन से फायरिंग कर दी। घटना में खरसिया के अमर अग्रवाल नामक व्यक्ति घायल है।

घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम गोपाल गिरि बताया जा रहा है। आरोपी के बारे में जानकारी आयी है कि वो आम आदमी पार्टी से खरसिया से चुनाव लड़ चुका है। इधर घटना में घायल से मिलने के लिए पूर्व मंत्री उमेश पटेल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

Read More : CG Breaking : मुठभेड़ में नक्सली ढेर, बस्तर फाइटर्स आरक्षक रमेश कुरेठी शहीद, मौके से AK47 बरामद

जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर 2019 में आप पार्टी के खरसिया प्रत्याशी रहे अमर अग्रवाल ने संजय नगर के बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल गिरी को गोली मारी है। पुलिस ने गोलीकांड में एयर गन के इस्तेमाल की आशंका जता रही है। पुलिस का कहना है कि चिड़िया मारने वाली बंदूक के छर्रे से गोपाल गिरी घायल हुए हैं। बहरहाल खुलासा तो जांच के बाद ही हो पायेगा। घायल गोपाल को खरसिया से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए लाया गया है। जहां उपचार जारी है।

रायगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है। जमीन विवाद में गोली चली है। गोली लगने से युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। आरोपी आम आदमी पार्टी का नेता बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद की वजह से आरोपी ने एयर गन से फायरिंग कर दी। घटना में खरसिया के अमर अग्रवाल नामक व्यक्ति घायल है।

RELATED POSTS

View all

view all