Share Market Closing : पहले दिन मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, निवेशकों को हुआ 31, 000 करोड़ का नुकसान, देखें आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
March 4, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार फ्लैट बंद हो गया है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 66.14 अंक या 0.09% की तेजी के साथ 73,872.29 अंक पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 21.85 अंक या 0.098% फीसदी की बढ़त के साथ 22,400.25 के स्तर पर बंद हुआ।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स की कंपनियों में NTPC का शेयर सबसे ज्यादा 3.50 प्रतिशत चढ़कर क्लोज हुआ। साथ ही पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, ICICI Bank, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, HDFC Bank प्रमुख रूप से लाभ में बंद हुए। वहीं JSW Steel का शेयर सबसे ज्यादा 2.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ क्लोज हुआ। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्रा सीमेंट, इन्फोसिस, आईटीसी, TCS, HCL Tech, विप्रो के शेयर गिरावट में रहे।
निवेशकों को 31,000 करोड़ का नुकसान
बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 393.69 लाख करोड़ रुपये पर आ गए, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शनिवार 2 मार्च को 394 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 31,000 करोड़ रुपये घटा है।
RELATED POSTS
View all