Live Khabar 24x7

Abhijit Gangopadhyay Resign : हाईकोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल, लोकसभा चुनाव में आजमाएंगे किस्मत

March 5, 2024 | by livekhabar24x7.com

abhijit-gangopadhyay-resign-65e70a58cf3c1

कोलकाता। Abhijit Gangopadhyay Resign : हाईकोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने आज (मंगलवार) न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे दिया है। गंगोपाध्याय अब सियासी पारी की शुरू करने जा रहे हैं। वे सात मार्च को गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल होंगे।

बता दे कि गंगोपाध्याय पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और उसकी सरकार के खिलाफ कड़ी टिप्पणियों के लिए अक्सर चर्चा में रहे हैं। इस्तीफा देने के बाद कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संभवत: 7 मार्च को दोपहर में एक संभावित कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिसमें वह भाजपा में शामिल होंगे।

Read More : BJP PC : रायपुर में 8 को भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, 9 को होगा किसान महासम्मेलन, जानिए कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा…

पूर्व जज ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से भाजपा ही लड़ सकती है। इससे पहले जस्टिस गंगोपाध्याय ने अपना त्याग पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा और उसकी प्रति देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टी एस शिवज्ञानम को भेजी ।

ऐसी अटकलें हैं कि जस्टिस गंगोपाध्याय पश्चिम बंगाल के तमलुक संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हाल के चुनावों में तमलुक सीट राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का गढ़ रही है। 2009 से लगातार इस सीट पर टीएमसी की जीत होती रही है।

RELATED POSTS

View all

view all