Live Khabar 24x7

प्रदेश सरकार ने 70 लाख महिलाओं को दिया धोखा, पहले बैंक में लाइन लगवाया, पैसे देने की बारी आई तो बढ़ा दी तारीख, कांग्रेस प्रवक्ता ने किया प्रहार

March 6, 2024 | by livekhabar24x7.com

mahtari

रायपुर। प्रदेश के महिलाओं को अभी महतारी वंदन योजना की पहली क़िस्त का इंतजार करना होगा। दरअसल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 7 मार्च को आयोजित महतारी वंदन योजना राशि वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय नहीं मिल पाने के कारण स्थगित कर दिया गया है। बता दे कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री योजना के तहत महिलाओं को पहली किश्त जारी करने वाले थे। कार्यक्रम की जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी। योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं 1000 प्रतिमाह की राशि दी जानी है।

Read More : Raipur Breaking : रायपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट की गई रद्द

इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने महतारी वंदन योजना की तारीख बढ़ाने पर सवाल उठाया है उन्होंने कहा प्रदेश की 70 लाख माता बहनों के साथ धोखा हुआ है। प्रदेश के साय सरकार ने महतारियों के साथ धोखा किया है। पहले आवेदन के लिए सीमित समय दिए उसके बाद KYC के लिए बैंक में लाइन लगवाया अब देने की बारी आई तो, तारीख बढ़ा दी।

RELATED POSTS

View all

view all