Live Khabar 24x7

शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 14 से अधिक बच्चे झुलसे

March 8, 2024 | by livekhabar24x7.com

CG Transfer Breaking

 

कोटा। राजस्थान के कोटा में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गई शिव बारात में बड़ा हादसा हो गया है। हाईटेंशन लाइन से झंडा के छूने से करंट फैल गया। जिसके बाद शिव बारात में शामिल हुए 14 से अधिक बच्चे झुलस गए। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सगतपुरा स्थित काली बस्ती का है। जानकारी के अनुसार यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे।

RELATED POSTS

View all

view all