PM Modi के लिए पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने बदल दिया रिवाज, पैर छूकर किया स्वागत, देखें Video
May 22, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत देश की लोकप्रियता विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है। इसी का एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। G7 यानी ग्रुप ऑफ सेवन के शिखर सम्मलेन के लिए जापान के बाद पापुआ न्यू गिनी पहुंच गए है। यह पीएम मोदी का यह दौरा तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण के तहत जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान जब पापुआ न्यू गिनी एयरपोर्ट (Port Moresby International Airport) पहुंचा, तब वहां पर रात का समय था। एयरपोर्ट पर ही जेम्स मारापे (James Marape) पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए मौजूद थे। उनके साथ कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि सबसे पहले पीएम मोदी और मारापे एक-दूसरे के गले मिले। इसके बाद दोनों ने हाथ मिलाए। इसी दौरान, मारापे ने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की।
उन्होंने झुककर पीएम मोदी के पैर छुए। हालांकि, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी थोड़ा पीछे हटते भी नजर आए और फिर मारापे की पीठ पर थपकी दी। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री द्वारा पीएम मोदी का भव्य स्वागत किए जाने का यह वीडियो वायरल हो गया है।
#WATCH | Prime Minister of Papua New Guinea James Marape seeks blessings of Prime Minister Narendra Modi upon latter's arrival in Papua New Guinea. pic.twitter.com/gteYoE9QOm
— ANI (@ANI) May 21, 2023
बात दें कि पहली बार पापुआ न्यू गिनीं में किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यात्रा की है। मोदी और मारापे सोमवार को एफआईपीआईसी के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। मोदी ने पूर्व में कहा था, ”मैं आभारी हूं कि सभी 14 प्रशांत द्वीप देशों (पीआईसी) ने इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन (एफआईपीआईसी) में भाग लेने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।” एफआईपीआईसी का गठन 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की फिजी यात्रा के दौरान किया गया था।
RELATED POSTS
View all